Site icon Samagra Bharat News website

खेल विभाग 2 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे के लिए दूसरा विशेष अभियान चला रहा है

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 20अक्टूबर।खेल विभाग 2 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक स्वच्छता और मुख्य सचिवालय और इसके तहत संगठनों, अर्थात् भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय (एनएसयू), राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) में लंबित मामलों के निपटारे के लिए दूसरे चरण का विशेष अभियान चला रहा है।

प्रारंभिक चरण में, खेल विभाग और उसके संगठनों ने अभियान के लिए स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों और कार्यालयों को संवेदनशील बनाया और उन्हें प्रोत्साहित किया तथा दूसरे चरण के विशेष अभियान के लिए लंबित अभियान स्थलों की पहचान की।

अभियान के दौरान, विभाग और उसके संगठनों द्वारा प्रारंभिक चरण में चिन्हित सभी लंबित मामलों को निपटाने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और एससीपीडीएम पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। विभाग द्वारा चल रहे अभियान के दौरान विभिन्न राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भो के निस्तारण में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

फिट इंडिया के बैनर तले 2 अक्टूबर को फ्रीडम रन का आयोजन कर स्वच्छता अभियान के संबंध में एक विशेष अभियान भी चलाया गया, जहां प्रतिभागी फिट (स्वस्थ) और कूड़े से मुक्त (स्वच्छता) भारत के लिए एक साथ आए। इसका उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ फिटनेस को बढ़ावा देना भी था जिसे प्लॉग रन गतिविधि के माध्यम से पूरा किया गया। स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए खेल जगत की मशहूर हस्तियों को भी शामिल किया जा रहा है और इसके लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Exit mobile version