Site icon Samagra Bharat News website

इस्पात और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21अक्टूबर।इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली में उद्योग भवन के परिसर और बाहरी क्षेत्र में इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।

श्री कुलस्ते ने इस्पात मंत्रालय के कर्मचारियों से स्वच्छता अभियान में पूरे समर्पण से हिस्सा लेने का आह्वान किया। इसके बाद मंत्री महोदय ने इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उद्योग भवन की परिधि में जाकर क्षेत्र को साफ करने में मदद की।

मंत्री महोदय ने उद्योग भवन के बाहर कारोबारियों से भी बात की और उनसे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए इसे एक आदत बनाने का आग्रह किया।

स्वच्छता अभियान में इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
भारत सरकार के सभी मंत्रालय 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से अक्टूबर महीने के अंत तक विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Exit mobile version