Site icon Samagra Bharat News website

लगातार तीसरी बार CCP के जनरल सेक्रेट्री चुने गए शी जिनपिंग, तीसरी बार संभालेंगे राष्ट्रपति का पद

समग्र समाचार सेवा
बीजिंग, 24अक्टूबर। बड़े सियासी तमाशे के बाद शी जिनपिंग के हाथ एक बार फिर से चीन की कमान आ गई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के 20वें अधिवेशन के समापन के ठीक बाद शी जिनपिंग को एक बार फिर राष्ट्रपति चुन लिया गया है। शी जिनपिंग ने रिकॉर्ड तोड़ तीसरी बार चीन के सबसे पावरफुल नेता का पद संभाला है। पार्टी संस्थापक माओ जेदोंग के बाद वह ऐसे पहले चीनी नेता हैं, जिन्हें इस पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है। चीन में इस पद पर चुने जाने वाला नेता ही देश का राष्ट्रपति और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का कमांडर भी रहता है।

जिनपिंग के तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के साथ ही पार्टी का चार दशक पुराना नियम भी टूट गया है। दरअसल, चीन में 1982 में सर्वोच्च पद पर 10 साल के कार्यकाल का नियम बनाया गया था। हालांकि, जिनपिंग को पांच और वर्षों तक सत्ता में रखने के लिए इस नियम को किनारे कर दिया गया।

बता दें कि चीन में सत्ता की चाबी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथ पर होती है। यही पार्टी चीन की आर्मी का भी नेतृत्व करती है।

Exit mobile version