Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

समग्र समाचार सेवा
अमृतसर, 26अक्टूबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

धनखड़ ने लंगर में भी हिस्सा लिया और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

धामी ने पहले मीडिया से कहा था कि एसजीपीसी सिख कैदियों की रिहायी को लेकर उपराष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपेगी।

उन्होंने कहा था कि यह मुद्दा ‘‘समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि सिख कैदियों को उनकी सजा पूरी होने के बाद भी रिहा नहीं किया गया है।’’ पिछले महीने एसजीपीसी ने सिख कैदियों की रिहाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था।

धनखड़ के अमृतसर दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वह जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ मंदिर भी जाएंगे।

Exit mobile version