Site icon Samagra Bharat News website

मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों को तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 28अक्टूबर। एमपी में लगातार पदों में फेरबदल का दौर जारी है। अब मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का एक जगह से दूसरी जगह तबादला किया गया है, इसके लिए गृह विभाग ने आईपीएस अफसर की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आज जारी आदेश के तहत मोती उर्र रहमान सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर नगरीय पुलिस जिला इंदौर को ग्वालियर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह अभिषेक आनंद नगर पुलिस अधीक्षक जावरा रतलाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन के पद पर पदस्थ किया गया है। वही, शशांक सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर को जबलपुर का ही नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सोनाक्षी सक्सेना सहायक पुलिस अधीक्षक इंदौर को सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर नगरीय पुलिस जिला इंदौर में पदस्थ किया गया है। शियाज के एम सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर ग्वालियर की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

Exit mobile version