Site icon Samagra Bharat News website

रेप पीड़िता नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, मामलें की सच्चाई जान चौक जाएंगे

समग्र समाचार सेवा
इंदौर, 28अक्टूबर। इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेप पीड़िता नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है जिसकी उम्र मात्र 15 साल है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब ये पता चला कि लड़की को प्रेगनेंट हुए 7 महीने हो गए हैं।
15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के इस मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है। दीपावली की रात को इस लड़की ने एक बेटी को जन्म दिया है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि एक लड़के ने दोस्ती करने के बाद उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिस वजह से वो प्रेगनेंट हो गई।

जानकारी के मुताबिक 9वीं में पढ़ने वाली यह लड़की अपनी मौसी की डिलीवरी होने के बाद देखभाल करने के लिए इंदौर आई हुई थी। यहां पर उसकी दोस्ती इस लड़के से हुई जिसके बाद ये सारी घटना घटी। मामले को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लड़की के पिता का कहना है कि मैं अपनी बेटी को उसकी मौसी की देखभाल करने के लिए खुद ही इंदौर छोड़कर आया था। यहां पर लड़के ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाएं। राखी पर वह अपनी बेटी को वापस घर लेकर चले गए थे। दिवाली के टाइम घर में पुताई करते हुए लड़की अचानक गिर गई और उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब यह सामने आया कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसे खंडवा अस्पताल भेजा गया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। युवती की हालत फिलहाल थोड़ी खराब है वह ठीक से चल फिर नहीं पा रही है और खाना भी नहीं खा पा रही है। वहीं नवजात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

Exit mobile version