Site icon Samagra Bharat News website

वर्ष 2022 के लिए “केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक” 4 विशेष अभियानों को प्रदान किया गया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31अक्टूबऱ। वर्ष 2022 के लिए “केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक” 4 विशेष अभियानों को प्रदान किया गया है। इस पदक का गठन 2018 में उन अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था, जिनमें उच्च स्तर की योजना, देश/राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा का उच्च महत्व और समाज के बड़े वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव शामिल हैं। यह पुरस्कार आतंकवाद का मुकाबला, सीमा पर कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के लिए दिया जाता है। इसकी घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को की जाती है। एक वर्ष में, पुरस्कार के लिए सामान्‍य रूप से 3 विशेष अभियानों पर विचार किया जाता है, जबकि असाधारण परिस्थितियों में यह पुरस्कार राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए 5 विशेष अभियानों तक दिया जा सकता है।

Exit mobile version