समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी तस्वीरों की वजह से इंटरनेट पर सनसनी मचाती रहती हैं. अब एक बार फिर दिशा पटानी ने मैगजीन के लिए सिजलिंग फोटोशूट करते हुए कई तस्वीरें क्लिक कराई हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. दिशा पाटनी के इस अंदाज पर सबकी निगाहें रुकी हुई हैं . दिशा के फैंन्स कभी फायर सिंबल तो कभी लव इमोजी भेजकर अपने प्यार का इजहार कर रहे है. दिशा पाटनी के इस लेटेस्ट फोटोशूट की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई अलग-अलग लुक में अपना फोटोशूट करवाया है.
सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिशा हाई हील्स में स्ट्रैपी ग्लिटर टॉप और ब्लैक ट्राउजर में खड़ी नजर आ रही हैं और बेहद आकर्षक पोज दे रही हैं.
वहीं अगर दिशा की दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें वह हैवी वर्क वाला लहंगा चोली पहने कुर्सी पर बैठी अपने शर्मीले अंदाज को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
बता दें कि दिशा पाटनी इन दिनों टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के दर्द से उबर रही हैं. दिशा पाटनी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.

