Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व टीवी प्रस्तोता और पत्रकार इसुदान गढ़वी बने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 4नवंबर। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को पूर्व टीवी प्रस्तोता और पत्रकार इसुदान गढ़वी को गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।
यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। उन्होंने कहा कि 40 वर्षीय गढ़वी को पार्टी द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में 73 प्रतिशत वोट मिले हैं। गढ़वी के सामने पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया थे, जिन्होंने पाटीदार समुदाय के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गढ़वी द्वारका जिले के पिपलिया गांव के एक किसान परिवार से आते हैं और अन्य पिछड़ी जातियों से ताल्लुक रखते हैं, जो राज्य की आबादी का 48 फीसदी हिस्सा हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने लोगों से फोन नंबर पर फोन करने और रिकॉर्ड किए गए संदेश को सुनने के लिए कहा, जिसमें उन्हें अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनने के लिए कहा गया था।

Exit mobile version