Site icon Samagra Bharat News website

मरीजों को फल बांटकर मनाई गई पूर्व मंत्री पूज्य बाबा स्वर्गीय पंडित शिव चरण लाल शर्मा की जयंती

समग्र समाचार सेवा
दिल्ली/चंडीगढ़/फरीदाबाद, 4नवंबर। आज शुक्रवार देवउठनी एकादशी वाले दिन सबके पूज्य बाबा स्वर्गीय पंडित शिव चरण लाल शर्मा जी पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार की जयंती के उपलक्ष में टीम पंडित जी द्वारा जवाहर कालोनी ईएसआई एंव फिजोथेरपी सैंटर में मरीजों को फल-फूल बाटंकर मनाया गया।

पूर्व मंत्री जी के 93 वें जन्मदिवस पर एनआईटी.86 के विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि उनके पिताश्री स्वः शिवचरणलाल शर्मा ने एनआईटी विधानसभा के लोगों की भलाई के लिए हमेशा कार्य किए। वो सुख.दुख में हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते थे, यही कारण है कि क्षेत्र की जनता आज भी उनसे बेशुमार प्यार करती है। वह आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्हीं का आशीर्वाद है, जो जनता ने वोट के रूप में उन्हें दिया और फरीदाबाद से एकमात्र कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजयी बनाकर विधानसभा में भेजा। वह जनता के इस मान-सम्मान और प्यार को हमेशा याद कर अपने पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव क्षेत्र की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और वह यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कि परिवार को किसी प्रकार की कोई दुख तकलीफ व कष्ट झेलना पड़े।

इस मौके पर समाजसेवी श्री मुनेश शर्मा ने कहा कि आज हम सबके प्रिय व पूरे क्षेत्र के बाबा व मेरे पिता का 93वां जन्मदिवस है। बाबा से विधानसभा-86 की जनता ने यही सीखा की कोई भी काम मुश्किल नहीं होता बशर्ते आपके अंदर उस कार्य करने की प्रेरणा हो और इच्छा शक्ति हो।

 

Exit mobile version