Site icon Samagra Bharat News website

गुड़ का महत्व!

डॉक्टर अरुणिमा।
गुड़ हर घर में मिलने वाला एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। कई पकवानों में भी इसका इस्तेमाल होता है। नियमित रूप से इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके अतिरिक्त अन्य सभी के लिए गुड़ खाने के कई फायदे हैं।

(1) वजन/मोटापा घटाने में गुड़ बहुत सहायक है।

(2) गुड़ में फाइबर होने के कारण, यह पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने/पचाने के लिए बहुत सहायक है अतः इससे पाचन क्रिया दुरूस्त होती है।

(3) गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे खून की कमी को दूर होती है।

(4) गुड़ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता पर्याप्त होने से संक्रामक और जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है। तभी तो लोग सुबह सुबह चने के साथ गुड़ का भी सेवन करते हैं।

(5) लिवर को साफ रखना बहुत जरूरी है अन्यथा अल्सर/इंफेक्शन/संक्रमण/कैंसर जैसी समस्या हो सकती है। गुड़ में मौजूद डिटॉक्सिक गुण, टॉक्सिक पदार्थों को लिवर से बाहर निकालने का काम करते हैं। रात में सोने से पहले हल्के गर्म पानी में उबालकर इसका सेवन करें। यह लिवर को साफ रखेगा।

(6) वातावरण में प्रदूषण (pollution) हो तो वह हमारी श्वसन-तंत्र/गले/फेफड़ों को नुक़सान पहुंचाता है। गुड़ हमारे रेस्पीरेटरी सिस्टम को ठीक करता है। इसलिए कोयले/सोने या किसी भी तरह की खानों (mines) में काम करने वालों को गुड़ खाना अनिवार्य होता है।
आजकल प्रदूषित वातावरण में सांस लेना, अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है। लेकिन रहना तो हमें इसी वातावरण में ही है तो कोशिश करें कि कम से कम बाहर निकलें और यदि बाहर जाना ही पड़े तो मास्क लगायें। डायबिटीज न हो तो, वापिस आकर गुड़ अवश्य खायें। अपने स्वास्थ्य का इतना ख्याल तो बनता है।

Exit mobile version