Site icon Samagra Bharat News website

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में 20 नवम्बर को आयोजित होगा सतना हाफ मैराथन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7नवंबर। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में 20 नवम्बर 2022 को आयोजित सतना हाफ मैराथन में मध्यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्‍ट्र, पंजाब, दिल्ली, मेघालय, बिहार, उत्तराखण्ड, सिक्किम, गोवा, गुजरात आदि राज्यों के विभिन्न स्थानों से हजारों प्रतिभागी तथा महत्वपूर्ण नामी धावक, खिलाड़ी, अभिनेता आदि भागीदारी करेंगे।
​ अभी तक हजार की तादाद में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया है कि मैराथन के लिये पूरे देश से शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध भजन गायिका पद्म विभूषण श्रीमती अनुराधा पोडवाल का संदेश प्राप्त हो चुका है,जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पंजीयन कराकर मैराथन का हिस्सा बनें।

Exit mobile version