Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई में खसरे के प्रकोप, केंद्र ने एक उच्च स्तरीय टीम को किया प्रतिनियुक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10नवंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मुंबई शहर में खसरे के मामलों में बढ़ोतरी की समीक्षा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बहु-अनुशासनात्मक टीम को प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह टीम सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की उपलब्धता के लिए राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता करेगी और जरूरी नियंत्रण व रोकथाम उपायों के संचालन की सुविधा प्रदान करेगी।
मुंबई के लिए प्रतिनियुक्त इस 3 सदस्यीय केंद्रीय टीम में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और महाराष्ट्र के पुणे स्थित स्वास्थ व परिवार कल्याण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के विशेषज्ञ शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व एनसीडीसी के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के उप निदेशक डॉ. अनुभव श्रीवास्तव कर रहे हैं।

यह टीम प्रकोप की जांच के लिए क्षेत्र का दौरा भी करेगी और मुंबई में खसरे के बढ़ते मामलों के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों, प्रबंधन दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के मामले में राज्य के स्वास्थ्य विभागों की सहायता करेगी।

Exit mobile version