Site icon Samagra Bharat News website

200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में जैकलीन को कोर्ट ने दो सप्ताह बाद फिर बुलाया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11नवंबर। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं और मगर कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 24 और 25 नंवबर तय की है. मालूम हो कि जैकलीन पिछली बार मीडिया से बचने के लिए वकील के वेश में गई थीं और अदालत के सामने जमानत याचिका दायर की थी. अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देने के बाद गुरुवार के लिए मामले की तारीख तय की.

क्या है मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया था. जैकलीन और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने मामले में गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज किए थे. इससे पहले ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस की 7.2 करोड़ रुपये की फिक्सड डिपोडिट कुर्क कर ली थी. जांच एजेंसी ने इन उपहारों और संपत्तियों को अपराध की आय करार दिया था.

चंद्रशेखर की सहयोगी के खिलाफ भी कार्रवाई
फरवरी में, ईडी ने चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ अपनी पहली पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड अभिनेताओं से मिलवाया. चार्जशीट में आरोप लगाया गया था कि पिंकी फर्नांडीज के लिए महंगे उपहार चुनती थी और सुकेश चंद्रशेखर के भुगतान मिलने के बाद फर्नांडीज के घर पर पहुंचाती थी.

पिछले दिसंबर में जांच एजेंसी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में इस मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया था. सुकेश ने अलग-अलग मॉडल और बॉलीवुड सेलेब्स पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। कुछ ने उससे उपहार लेने से इनकार कर दिया था. (एजेंसी इनपुट्स

Exit mobile version