Site icon Samagra Bharat News website

टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, जिम में वर्कआउट के दौरान हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11नवंबर। टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को 46 साल की उम्र में निधन हो गया. सिद्धांत वीर के अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे थे. बताया जा रहा है कि एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी जिम में वर्कआउट कर रहे थे, इसी दौरान वो जमीन पर गिर पड़े. प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्टर को जिम में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. करीब 45 मिनट तक चले हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों द्वारा सिद्धांत को बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Exit mobile version