Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने गणितज्ञ और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित श्री आरएल कश्यप के निधन पर व्यक्त किया शोक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणितज्ञ और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित श्री आरएल कश्यप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “श्री आरएल कश्यप एक बहुमुखी प्रतिभासंपन्न व्यक्ति और महान विद्वान थे। उन्हें गणित और विज्ञान का समृद्ध ज्ञान था। उन्हें भारतीय संस्कृति पर बहुत गर्व था और उन्होंने वैदिक अध्ययन में भी विद्वत्ता हासिल की। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Exit mobile version