Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात चुनाव के लिए अब तक 324 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, पांच नवंबर से शुरू हो चुकी है प्रक्रिया

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 13नवंबर। गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए पांच नवंबर को शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक कुल 324 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक दिसंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए 316 उम्मीदवारों ने जबकि पांच दिसंबर के दूसरे चरण के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं.

चुनाव अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अब तक आम आदमी पार्टी (आप) के 70 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 52, कांग्रेस से 48, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 21 तथा भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) से नौ उम्मीदवारों समेत कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.

इसके अनुसार, ‘आप’ उम्मीदवारों ने सूरत जिले की 14 सीटों के अलावा राजकोट में 12 और कच्छ में आठ सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया है. गुजरात चुनाव के मतदान के बाद मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

Exit mobile version