Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने आमंत्रित किए मन की बात के लिए जनता के विचार और सुझाव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 नवंबर, 2022 को सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाली मन की बात की आगामी कड़ी के लिए लोगों को अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। विचारों को माईगव, नमो एप पर साझा किया जा सकता है या संदेश को रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 नंबर डायल करें।

माईगव आमंत्रण को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा;

“मैं इस महीने की 27 तारीख को होने वाली #मन की बात के लिए आपके अंतर्दृष्टिपूर्ण विचारों और सुझावों को प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं, इन्हें माईगव, नमो एप पर साझा कीजिए या 1800-11-7800 डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड कीजिए।”

Exit mobile version