Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
आइजोल, 16नवंबर।प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिजोरम में पत्‍थर की खदान धंसने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“मेरी संवेदनाएं मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने की दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के साथ है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम”

https://twitter.com/PMOIndia?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1592719106037673988%7Ctwgr%5E7239c820ab1f99c725a4f8683c89420534b83ceb%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D1876319

 

Exit mobile version