Site icon Samagra Bharat News website

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने मचाया धमाल, पहले ही दिन ही कमाए 15.38 करोड़ रुपये

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19नवंबर। बॉलीवुड के ‘सिंघम’ एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 2’ बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है. ‘दृश्यम 2’ अजय और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल है. एक बार फिर इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है, ‘दृश्यम 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन जमकर कमाई की. फिल्म अब साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी बन गई है.

अजय देवगन और तब्बू की हालिया रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने शुक्रवार को अपने पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ‘दृश्यम 2’ ने अपने ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार की राम सेतु को भी पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी दृश्यम 2 में इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन भी मुख्य किरदार में हैं. अजय देवगन एक सीधे-साधे लेकिन चालांक इंसान विजय सलगांवकर की भूमिका निभा रहे हैं.

विजय सलगांवकर अपनी परिवार को कानून और जेल से बचाने के लिए रहस्यमयी कहानी बुनता है. ‘दृश्यम’ के पहले पार्ट में विजय सलगांवकर के दिमाग की जीत होती है, लेकिन ‘दृश्यम 2’ एक बार फिर उनके सामने वही मुसीबत आकर खड़ी हो जाती है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर बताया, ‘दृश्यम 2 ने उस इंडस्ट्री में फिर से जान फूंकी है, जो असफलताओं की एक कड़ी के बाद एक अशांत दौर से गुजर रहा था. फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की. वीकेंड तक ये आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच सकता है.’

Exit mobile version