समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21नवंबर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के में एम्फी थियेटर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक मंत्रा मुग्ध हो गये।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजस्थान के प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह और आवासीय आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने किया । राजस्थान पर्यटन स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक श्री छत्रापाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सहायक आवासीय आयुक्त श्री मनोज सिंह और सुश्री रिंकू मीना के साथ जनसंपर्क अधिकारी श्री शिवराम मीना भी उपस्थित थे।

एम्फी थियेटर पर मयूर नृत्य का रंग भी ऐसा जमा की दर्शक हर्ष घ्वनि किए बिना नहीं रहे। क्षेत्रा मंं लगे डीग (भरतपुर) से आये जितेन्द्र पराशर और दल ने ‘‘फूलों की होली से प्रगति मैदान को ‘ब्रजमय’ बना दिया।
कार्यक्रम में रफीक खांलेरा ने केसरिया बालम की प्रस्तुति कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के उद्घोषक अलवर के ही श्री खेमेन्द्र सिंह ने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम का संचालन किया।