Site icon Samagra Bharat News website

तिहाड़ जेल में ऐशो आराम से कट रही सत्येंद्र जैन की जिंदगी, कभी बॉडी मसाज तो कभी खा रहे होटल का खाना

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23नवंबर। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जिंदगी काफी ऐशो आराम से कट रही है। कभी उनका बॉडी मसाज तो कभी होटल का खाना ..ये सारे सुख उन्हें तिहाड़ जेल में मिल रहा है।

लेकिन उनका यह मजेदार पल भाजपा बिगाडने पर तुली हुई है जिससे आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में काफी नुकसान हो सकता है। जी हां अब मालिश कराने के बाद उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें सत्येंद्र जैन जेल में होटल का खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।

बीजेपी ने ये वीडियो जारी किया है और आरोप लगाया है कि ये तिहाड़ जेल नहीं ये तो रिजॉर्ट लग रहा है। वहीं, इस वायरल हो रहे वीडियो ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सही से खाना नहीं दिया जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल में सत्येंद्र जैन के बिस्तर पर तीन अलग-अलग डिब्बे दिखाई दे रहे हैं. तीनों डिब्बों में तरह-तरह के व्यंजन रखें हैं। साथ ही सत्येंद्र जैन फल खाते भी दिखाई दे रहे हैं। जेल के सूत्रों के मुताबिक सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है जबकि उनके वकील ने दावा किया था कि जेल में रहते हुए उनका वजन 28 किलो कम हो गया है।

इससे पहले सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे मसाज कराते दिखे थे. मसाज कराने के आरोप पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी तबीयत खराब है और डॉक्टर की सलाह पर उन्हें फीजियोथेरेपी दी जा रही है. इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने हमला बोला था. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में जेल अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया था कि मसाज देने वाला फीजियोथेरेपिस्ट नहीं, बल्कि रेप का दोषी है और जेल में सजा काट रहा है.

Exit mobile version