समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23नवंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की दो फिल्में’शब्बास मिट्ठू’ और ‘दोबारा’ दोनों ही फ्लॉप साबित हुई हैं. ऐसे में उनका लिए ये साल अच्छआ साबित नहीं हुआ है. ऐसे में अब तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ ओटीटी पर रिलीज होगी. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म से जुड़ा एक मोशन पोस्टर शेयर किया है औऱ फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ लिखा गया है कि आंखों को जो दिखता है, उससे कहीं ज्यादा होता है.
तापसी पन्नू ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जो नजर आता है उससे कहीं अधिक हमेशा रहता है.’ अजय बहल और पवन सोनी द्वारा लिखित ‘ब्लर’ की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है और उसके संघर्षों का अनुसरण करती है. फिल्म में तापसी पन्नू गायत्री का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन की मौत की जांच करने की कोशिश करते हुए धीरे-धीरे अपनी दृष्टि खो रही है.
फिल्म ‘ब्लर’ में अभिनेता गुल्शन देवय्या भी नजर आएंगे. इसका निर्देशन अजय बहल ने किया है और इसका निर्माण पन्नू की निर्माण कंपनी ‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया है. तापसी की ब्लर जी5 पर छह दिसंबर की तारीख को रिलीज की जाएगी. खास बात ये है कि तापसी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान दृष्टि खोती लड़की के किरदार में ढलने के लिए 12 घटों तक आंखों पर पट्टी बांधकर रखी थी. फिल्म की शूटिंग नैनीताल में हुई है, जहां 40 दिनों तक इसका शेड्यूल चला था.

