Site icon Samagra Bharat News website

बीजेपी ने जारी किया जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो, सस्पेंडेड जेल SP भी हाजिरी लगाते दिखे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26नवंबर। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं. भारतीय जनता पार्टी ने कुछ और वीडियो पेश किए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि जेल के एसपी रात 8 बजे जैन से मुलाकात करने पहुंचे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने इस पर तंज कसते हुए लिखा कि जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे जेल सुपरिटेंडेंट की हाज़िरी… इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सत्येंद्र जैन के आने से पहले कुछ लोग जैन से बातचीत कर रहे थे. जैसे ही जेल सुपरिटेंडेंट पहुंचते हैं, सब खड़े हो जाते हैं और कुछ ही समय बाद वहां से निकल भी जाते हैं.

Exit mobile version