Site icon Samagra Bharat News website

‘दिल्ली में छोटे-छोटे वार्ड पाकिस्तान बन गए हैं- बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27नवंबर। दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी अब और तेज होती जा रही है. दिल्ली की श्रीराम कॉलोनी में चुनाव प्रचार के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण और आम आदमी पार्टी की कचरा नीति के कारण दिल्ली के छोटे-छोटे वार्ड पाकिस्तान बन गए हैं. हम इससे नहीं डरेंगे और सब एकजुट होकर पाकिस्तान को खत्म कर देंगे और वहां पर तिरंगा झंडा गाड़ेंगे. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यहां की जनता चुनाव में यह बता दें कि हम छोटे-छोटे पाकिस्तान से डरने वाले लोग नहीं है. उन्होंने कहा कि उदयपुर में अपराधियों ने एक शख्स की गर्दन काट दी. है किसी में हिम्मत जो यूपी में करके दिखाए. उनकी कई पाढ़ी याद दिला देंगे.

इसके अलावा बुराड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम हिंदुओं की पार्टी नहीं है. हम पर आरोप लगाया जाता है कि हम हिंदुओं की पार्टी हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. हम सभी वर्गों के लिए काम करने वाले लोग हैं. हमारा नारा है सबका साथ, सबका विकास. बीजेपी नेता ने कहा कि सेना की बहादुरी और भारत विरोधी नारों का समर्थन कराने वालों को जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं है.

बता दें कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को भ्रष्टाचार और प्रदूषण के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की आलोचना की. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार शिक्षा से ज्यादा शराब की दुकानों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है.दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के लिए प्रचार करते हुए ठाकुर ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार के ‘‘भ्रष्टाचार और विकास के झूठे दावों’’ के कारण दिल्ली का नुकसान हो रहा है. ठाकुर ने यहां शास्त्री नगर, कमला नगर और राजेंद्र नगर वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया.

वहीं,कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और शहर के विभिन्न हिस्सों में रोड शो और जनसभाएं कीं. मयूर विहार में एक सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को मुफ्त ‘‘बिजली और पानी’’ की आपूर्ति के मद्देनजर आगाह करते हुए वायु प्रदूषण और यमुना में गंदे पानी का हवाला दिया और दावा किया कि यह आने वाली पीढ़ियों को नुकसान पहुंचाने वाला साबित हो सकता है.

Exit mobile version