Site icon Samagra Bharat News website

कृति-प्रभास एंगेजमेंट: सगाई करने वाले हैं कृति सेनन और प्रभास? आदिपुरुष के सेट पर बाहुबली ने किया प्रपोज

समग्र समाचार सेवा
मुंबई , 30 नवंबर।बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से प्रभास और कृति सेनन के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि, दोनों में से कभी किसी ने इस तरह की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन, इन दोनों की एक दूसरे से बढ़ती नजदीकियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच खबर आ रही है साउथ सुपरस्टार प्रभास भी शादी करने के मूड में नजर आ रहे हैं. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास अपनी को-स्टार कृति सेनन संग रिलेशनशिप में है और दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं.

कृति सेनन को प्रपोज कर चुके हैं प्रभास
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष के सेट पर कृति सेनन को प्रपोज करने के लिए प्रभास अपने घुटनों पर बैठ गए थे और उन्होंने हां कह दिया था. वहीं कहा जा रहा है कि प्रभास और कृति के परिवारवाले भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं और उन्होंने इसके लिए हरी झंडी भी दे दी है. खबरों की मानें तो जल्द ही अपनी पहली फिल्म की रिलीज के बाद कृति और प्रभास सगाई कर लेंगे.आपको बता दें कि जब कृति, करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन 7 में शामिल हुई तभी से प्रभास के साथ उनकी डेटिंग की खबरें उड़ना शुरू हो गई थी. दरअसल, उन्होंने शो के दौरान प्रभास को कॉल किया था और करन से उनकी बात भी करवाई थी.

वरुण धवन ने खोली थी पोल
वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन ने एक ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के दौरान कहा था कि कृति के दिल में जो इंसान है, वह इस समय मुंबई में नहीं है। वह दीपिका के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी है. जानकारी के लिए बता दें कि प्रभास, दीपिका पादुकोण के साथ ‘प्रोजेक्ट-के’ में नजर आने वाले हैं। वरुण के इस बयान के बाद कृति और प्रभास के रिलेशन में होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया है.

Exit mobile version