Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: सुबह नौ बजे तक 4.92 फीसदी हुआ मतदान,आत्मविश्वास से लबालब है भाजपा

समग्र समाचार सेवा
गांधीनगर ,1 दिसंबर।गुजरात में राजनीतिक दलों के जोरदार प्रचार अभियान के बाद गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच होड़ मची हुई है. आज दो करोड़ मतदाता इन पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए वोटिंग करेंगे. दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और रिजल्ट 8 दिसंबर को आएंगे.

कच्छ, सौराष्ट्र सहित 19 जिलों के 89 निर्वाचन क्षेत्रों के साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला आज 2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे. चुनाव में कुल 39 राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने 788 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनमें 718 पुरुष उम्मीदवार और 70 महिला उम्मीदवार शामिल हैं.

आत्मविश्वास से भरी है भाजपा
सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में 27 साल के लंबे शासन को बनाए रखने के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि कांग्रेस राज्य में अपना दूसरा स्थान बचाने के लिए बेताब है, वहीं अरविंद केजरीवाल की AAP ‘एंटी-इनकंबेंसी’ को भुनाने की कोशिश कर रही है और सत्ता में आने के लिए महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे लेकर बीजेपी-कांग्रेस से मुकाबला करने को तैयार है.

गुजरात में भाजपा को सत्ता को बरकरार रखना बड़ी चुनौती है तो आप का लक्ष्य अभी तक एक और राज्य में पैठ बनाना है, गुरुवार की सुबह पहले चरण के मतदान के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.

Exit mobile version