Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई: कोरियन महिला से लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान छेड़छाड़, जबरन किया किस, आरोपी गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 2दिसंबर। मुंबई के खार इलाके में बुधवार रात एक कोरियाई महिला ह्योजेयॉन्ग पार्क से छेड़छाड़ की गई। घटना रात 8 बजे की है। दक्षिण कोरिया की महिला लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी वहां दो लड़के आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसे छेड़ने लगे। एक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी पर बिठाने की कोशिश की। जब महिला ने इनकार किया तो उसे जबरन चूमने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। इनके नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने बताया, “मेरे साथ दूसरे देशों में भी ऐसी घटना हुई। लेकिन, उस समय मैं पुलिस को बुलाने के लिए कुछ नहीं कर सकी। भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मैं 3 हफ्तों से मुंबई में हूं। मैं नहीं चाहती कि यह एक घटना मेरी यात्रा और दुनिया को इंक्रेडिबल इंडिया दिखाने के मेरे जुनून को बर्बाद कर दे।”

मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जब इस घटना का वीडियो देखा तो खुद ही एक्शन लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का उसके काफी करीब आ जाता है। महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करता है। जैसे ही वह उस जगह से दूर जाने लगती है, वह आदमी फिर से एक दोस्त के साथ बाइक पर आकर उसे लिफ्ट देने की पेशकश करता है, लेकिन महिला फिर मना कर देती है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खार पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुबीन 19 साल का है, नकीब 20 साल का है।

Exit mobile version