Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति 4 से 5 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश की यात्रा पर रहेंगी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,4 दिसंबर।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 4 से 5 दिसंबर, 2022 तक आंध्र प्रदेश की यात्रा पर रहेंगी।

राष्ट्रपति 4 दिसंबर, 2022 को विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी। उसी शाम, वे नौसेना दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन को देखेंगी तथा रक्षा, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जनजातीय कार्यक्रम मंत्रालयों की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल रूप में उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी।

राष्ट्रपति 5 दिसंबर, 2022 को श्री पद्मावती महिला विश्वविद्यालय, तिरुपति का दौरा करेंगी, जहां वे छात्राओं, संकाय सदस्यों, उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं आदि के साथ बातचीत करेंगी।

Exit mobile version