Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 4.75 फीसदी मतदान, वोट डालने पहुंचे पीएम मोदी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5दिसंबर।गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ. अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी  के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में रानीप इलाके के एक स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डाला, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नारणपुरा इलाके में एक केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 2.51 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.22 करोड़ महिलाएं हैं. वहीं 18 से 19 वर्ष के 5.96 लाख मतदाता हैं.

Exit mobile version