Site icon Samagra Bharat News website

मीराबाई चानू ने फिर लहराया भारत का तिरंगा, भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7दिसंबर। ओलंपिक भारत्‍तोलन की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने आज कोलंबिया में हुई विश्‍व भारत्‍तोलन चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता है। उन्‍होंने 2020 के तोक्‍यो ओलंपिक की चैंपियन चीन की हाउ शिन्‍हुआ को हराया।

मीराबाई ने कुल दो सौ किलोग्राम भार उठाया जबकि शिन्‍हुआ 198 किलोग्राम भार ही उठा सकी। विश्‍व चैंपियनशिप में मीराबाई का यह दूसरा पदक है। चीन की जियांग हुईहुआ ने 206 किलोग्राम भार उठाकर स्‍वर्ण पदक जीता।

इससे पहले 2017 के विश्‍व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने 194 किलोग्राम भार उठाकर स्‍वर्ण पदक जीता था।

Exit mobile version