Site icon Samagra Bharat News website

रोहित शेट्टी के फेमस कॉप यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण ने ली एंट्री, लेडी ‘सिंघम’ बन कर करेंगी सबकी छुट्टी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8दिंसबर। रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर खासे चर्चा में बने हुए हैं और आज ही फिल्म का गाना ‘करेंट लगा रे’रिलीज हुआ है जिसकी जमकर तारीफ हो रही हैं. इस गाने में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं. ऐसे में इन गाने के रीलिज पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी‌ ने फिल्म सिंघम को लेकर बड़ा ऐलान किया है. रोहित की नई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पुलिसवाली का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. ये पहली बार होगा जब रोहित अपनी फिल्म में एक महिला पुलिसवाली को दिखाएंगे.

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का गाना ‘करेंट लगा रे’रिलीज हुआ. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. करेंट लगा रे… गाने में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं. दोनों की इलेक्ट्रिफाइंग केमिस्ट्री देखने लायक है. गाने को खूब तारीफ मिल रही है. मालूम हो कि दीपिका पादुकोण के साथ फिर से काम‌ करने‌ को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा, “ये बात सब जानते हैं कि मैं अगली फिल्म जो बनाने जा रहा हूं उसका नाम है ‘सिंघम अगेन’.

 

रोहित ने इसपर आगे बात करते हुए कहा ‘मुझसे सब पूछते रहते हैं कि मैं अपनी फिल्मों में लेडी सिंघम कभी इंट्रोड्यूस करनेवाला हूं.’ तो आज मैं आप लोगों को बता देता हूं कि ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के तौर पर नजर आएंगी. दीपिका मेरे कॉप यूनिवर्स की बॉम्ब हैं. हम अगले साल इस फ़िल्म पर काम शुरू कर देंगे. ऐसे में जैसे ही रोहित शेट्टी ने दीपिका‌ के साथ ‘सिंघम अगेन’ में काम करने‌ का एलान किया, दीपिका ने रोहित शेट्टी को मंच पर‌ गले लगा लिया और शुक्रिया कहा.

Exit mobile version