Site icon Samagra Bharat News website

आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव के साथ की कलश पूजा और आरती

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 9दिसंबर। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपने अलग लुक को लेकर जमकर चर्चा में छाए हुए हैं. आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से कई उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म पर्दे पर असल रही.ऐसे में अभिनेता ने ये तय किया है कि वो अभिनय से दूरी बनाकर प्रोडक्शन पर ध्यान लगाना चाहते हैं और अब आमिर खान डेढ़ साल तक एक्टिंग नहीं करेंगे. ऐसे में अब अपनी रियल लाइफ में आमिर का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है. कई लोग तो इस लुक में तस्वीरें देखकर पहचान ही नहीं पा रहे कि ये आमिर ही हैं या नहीं. दरअसल आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने अपने ऑफिस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ में हिंदू रीति-रिवाज से पूजा की है जिसकी फोटो जमकर वायरल हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर आमिर की नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपनी कम्पनी, आमिर खान प्रोडक्शन्स के ऑफिस में पूजा करते नजर आ रहे हैं. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने इंस्टाग्राम पर पूजा की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें आमिर कलश पूजन कर रहे हैं. पूजा के बाद वो आरती भी कर रहे हैं और इसमें उनके साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी हैं.

 

अद्वैत चंदन ने अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया कि आमिर खान प्रोडक्शन्स के ऑफिस पर किस चीज के लिए ये पूजा रखी गई थी. इस मौके पर आमिर एक दम अलग लुक में नजर आए, उनेक हाथों पर धागा बांधा हुआ है और सिर पर तिलक लगाया है. इसके साथ ही सिर पर मराठी अंदाज वाली टोपी पहनी है और गले में गमछा लिया. इस खास पूजा में आमिर की एक्स वाइफ किरण राव भी नजर आईं. इन फोटोज में आमिर और किरण राव साथ खड़े होकर आरती करते नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि आमिर खान ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद नवंबर 2022 में सोशल मीडिया पर यह ऑफिशियल किया था कि वह डेढ़ साल के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं.

Exit mobile version