Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा ने दिल्ली के मेयर की दौड़ से खुद को किया बाहर,प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा- जनता ने उन्हें मजबूत विपक्ष की….

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9दिसंबर। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में 104 सीट जीतकर दूसरे स्थान पर आई भाजपा ने अपने आप को महापौर की दौड़ से बाहर कर लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का जो दायित्व दिया है उसे पूरा करेगी।

भाजपा को निगम चुनाव में करीब 40 प्रतिशत मत देने के लिए दिल्ली वासियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने वादा किया है कि निगम में भी वह दिल्ली की जनता से जुड़े सवालों और समस्याओं को मजबूती से उठाएगी। इन्हें पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेगी। शांतिपूर्वक मतदान के लिए आदेश गुप्ता ने दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का आभार प्रकट किया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और आदेश गुप्ता ने कहा कि 2017 के निगम चुनावों में भाजपा को 36.08 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि 2022 के निगम चुनाव में यह बढ़कर 39.09 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के चलते आम आदमी पार्टी (आप) का चेहरा बेनकाब हुआ

Exit mobile version