Site icon Samagra Bharat News website

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा: अफवाहों से दुखी मनोहर 

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा: अफवाहों से दुखी मनोहर 

पवन कुमार बंसल।

मनोहर जी इन दिनों खुद को हटाए जाने की अफवाहों से काफी दुखी है। मनोहर जी का दर्द छलक गया और बोले की कुछ लोगो को सोशल मीडिया पर उन्हें हटाने की बात पढ़कर नींद अच्छी आ जाती है। मनोहर जी सोशल मीडिया को दोष न दो। यह आग तो आपके घर से ही लगी है और आप अपना घर सम्हालो।
वैसे “गुस्ताखी माफ़ हरियाणा ” को भी पता ही की यह आग कहा से लगी लेकिन आपके पास तो काबिल अफसरजनाब अलोक मित्तल है। उनकी ड्यूटी लगा दो।
पेंतालिस साल से पत्रकारिता करते इतना तजुर्बा तो है की चीफ मिनिस्टर हटाए जाने की खबर सोशल मीडिया पर नहीं चलती।विज की सुरक्षाः बड़ी और विज खुश होकर चीफ मिनिस्टर बनने के हसीन ख्वाब देखने लगे।

दुमछल्ला
एक औरत अपनी सास से बोली की मुझे नींद आ रही है। वो गर्भवती थी। सास को बोली की जब बच्चा होने की संभावना हो तो मुझे जगा देना ,कहीं में सोइ ही रह जाऊ। सास बोली जब बच्चा होगा तो तू दर्द से सारे मोहल्ले को जगा देगी। भाई यदि मनोहर की विदाई होगी तो डंका बज जायेगा।

Exit mobile version