Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल के 15वें सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री होंगे उप मुख्यमंत्री

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 11दिसंबर। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब हिमाचल में उप-मुख्यमंत्री ने शपथ ली है।

शिमला में मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए. इस दौरान राहुल गांधी की प्रतिभा सिंह से गले मिलते हुए एक तस्वीर भी सामने आई है। कांग्रेस जनता के बीच यह संदेश पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है कि पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है. सब कुछ ठीक है।

Exit mobile version