Site icon Samagra Bharat News website

रुपया हर दूसरी मुद्रा के मुकाबले मजबूत- वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12दिसंबर। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आज लोकसभा में कहा कि भारतीय रूपया अन्‍य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत स्थिति में है। उन्‍होंने कहा कि डॉलर और रूपये में उतार-चढाव का असर अर्थव्‍यवस्‍था पर न पडे इसके लिए रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भण्‍डार का इस्‍तेमाल किया है। वित्‍तमंत्री ने प्रश्‍नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया की उभरती अर्थव्‍यवस्‍था वाले देशों में सबसे अधिक प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश भारत में हुआ है। उन्‍होंने कहा कि भारत सबसे तेज गति से बढती अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश है।

Exit mobile version