Site icon Samagra Bharat News website

बोल्डनेस को लेकर फंसी उर्फी जावेद, थाने में दर्ज हुई शिकायत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12दिसंबर। सोशल मीडिया पर अपनी सुपरबोल्ड अदाओं से तापमान बढ़ाने वालीं उर्फी जावेद की अब मुश्किलें बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि उर्फी जावेद को अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से कानूनी पचड़े में फंसना पड़ा, उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है. शिकायतकर्ता ने उर्फी जावेद पर अश्लीलता फैलाने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया के उर्फी जावेद के खिलाफ ये शिकायत 2 दिन पहले दर्ज कराई गई है.

इंस्टग्राम पर उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर वायरल होती रहती हैं. कई बार उन्हें सोशल मडिया और इंडस्ट्री के ही लोगों द्वारा ट्रोल होना पड़ता है. हालांकि उर्फी ने हमेशा पलटवार के अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया, लेकिन अब उनके सामने कानूनी कार्रवाई का डर है. उर्फी जावेद पर अश्लील हरकतें करने का आरोप मुंबई के ही एक वकील अली काशिफ खान देशमुख ने लगाया है. उन्होंने लिखित में पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दी है. अली ने शिकायत में उर्फी पर पब्लिक एरिया और सोशल मीडिया पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया.

‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘चन्द्र नंदिनी’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘सात फेरों की हेरा फेरी’ समेत कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया और इवेंट्स में अपनी बोल्ड कपड़ों को लेकर लोगों की नजरों में बनी रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें साइकिल चेन से बना ड्रेस पहने देखा गया. इससे पहली भी वो कई बार अपने अजीबोगरीब आउटफिट से लोगों का ध्यान खींच चुकी हैं. बता दें कि 25 साल की उर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था.

Exit mobile version