Site icon Samagra Bharat News website

गाजियाबाद में दिनदहाड़े पिस्टल के दम पर दबंगई, महिला और युवक को धमकाकर छीना चेन व मोबाइल

समग्र समाचार सेवा
गाजियाबाद, 13दिसंबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोन क्षेत्र में लुट की वारदात बढ़ते जा रहे है. यहां आए दिन अपराधी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते रहते हैं. ताजा मामला गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का है। यहां एक महिला से चेन और युवक से मोबाइल छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की है. जहां बदमाश ने पिस्टल दिखाकर एक महिला से उसके गले की चेन छीन ली. पूरी घटना वहां पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश पिस्टल लेकर महिला की तरफ बढ़ता है और डर के मारे महिला अपने गले में डली चेन निकालकर जमीन पर फेंक देती है. बदमाश उस चेन को उठाता है और उसी समय वहां से गुजर रहे युवक और उस महिला से भी उसका मोबाइल छीन लेता है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लोनी क्षेत्र के डीएसपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में एक केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है.

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए जाने जाने जाते हैं. इस तरह से दिनदहाड़े छिनैती की घटनाओं को अंजाम देकर जैसे अपराधी सीधे मुख्यमंत्री और उनके प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं. अब देखना होगा कि पुलिस और योगी आदित्यनाथ का प्रशासन आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाता है और कैसे क्षेत्र में होने वाली इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में सफल होता है.

Exit mobile version