Site icon Samagra Bharat News website

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी जोधपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेगी उद्धघाटन

पवन कुमार बंसल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17दिसंबर। भारत राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन इस बार चार से दस जनवरी तक जोधपुर में किया जायेगा।

राज्यसभा सदस्य अनिल जैन, रिटायर्ड आई ए एस निरंजन आर्य, प्रमुख राजस्थान स्काउट्स एंड गाइड्स एवं ,स्काउट्स एवं गाइड्स के चीफ नेशनल कमिश्नर के.के खंडेलवाल ने माननीय राष्ट्रपति महोदय द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली में भेंट कर उन्हें जम्बूरी का उद्घाटन करने का आग्रह किया जो उन्होंने मंजूर कर लिया। जम्बूरी में बांग्ला देश, नेपाल, श्रीलंका, केन्या, घाना, लंदन, मालद्वीप, मलेशिया और भारत के स्काउट्स एवं गाइड्स के पेंतीस हज़ार सदस्य भाग लेंगे।

इस दौरान मनोरंजन, साहसिक गतिविधियां, एकता खेल एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान के अलावा विभिन्न प्रतियोगिता भी होंगी। पिछली जम्बूरी 2016 में मैसूर में हुई थी। चार वर्ष बाद होने वाली जम्बूरी का आयोजन कोरोना के चलते नहीं हो सका था।

Exit mobile version