Site icon Samagra Bharat News website

जी-20 के प्रतिनिधियों ने मुंबई में कन्हेरी गुफाओं का दौरा किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 दिसंबर। पर्यटन मंत्रालय के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने आज मुंबई में भारतीय शास्त्रीय संगीत के माध्यम से जी-20 के प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जी-20 के विकास समूह की बैठक में हिस्सा ले रहे प्रतिनिधियों ने मुंबई में कन्हेरी गुफाओं का भी दौरा किया। उनके आगमन पर अथर्व कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के युवा पर्यटन क्लब के छात्रों ने सभी प्रतिनिधियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय द्वारा तुलसी लॉग हट्स, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया और भारत पर्यटन मुंबई द्वारा प्रतिनिधियों के सामने लाइव शास्त्रीय वाद्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

https://twitter.com/ASIGoI?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1603708892625899520%7Ctwgr%5Ed0471da481f20572597f0ce29ba7407f2539f488%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D1884354

Exit mobile version