समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 17दिसंबर। मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पूरी तैयारियों में जुटी हुईं है. इन्हीं चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने एक अहम फैसला लेते हुए 3 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं. जिसके बाद नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इन अध्यक्षों की नियुक्ति का जो अधिकारिक लेटर जारी हुआ है.उसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन सभी सदस्यों को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.