Site icon Samagra Bharat News website

आईपीएल मिनी ऑक्शन: सिर्फ 9 खिलाड़ी खरीदेगा राजस्थान, बेन स्टोक्स पर खोलेगा खजाना!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19दिसंबर। आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में इस लीग की टीमें अपने छोटे-छोटे समीकरणों को सुधारने की कोशिश करेंगी. इस कड़ी में पिछली बार फाइनलिस्ट राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी अपने उन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जो पिछले सीजन उसके लिए कारगर साबित नहीं हुए. अब वह 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली नीलामी में इन खिलाड़ियों के बदले कुछ नए चेहरों को अपनी टीम में लाने का जोर लगाती दिखेगी.
रॉयल्स इस नीलामी से अधिकतम 9 खिलाड़ियों को खरीद सकती है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी होंगे. हालांकि उसके पर्स में सिर्फ 13.2 करोड़ रुपये की राशि ही बची है. इसमें से वह अधिकतम पैसा अपने परखे हुए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर खर्च करने की कोशिश करेगी.

स्टोक्स उसके लिए आईपीएल में काफी अहम खिलाड़ी रहे हैं हालांकि पिछले सीजन वह चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. लेकिन अब वह वनडे फॉर्मेट से संन्यास के बाद टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में ही पूरी तरह फोकस कर रहे हैं.

इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में राजस्थान जिन नामों को टारगेट करेगा. उनमें सैम करन, सिकंदर रजा, कैमरन ग्रीन, लिटन दास, ओडियन स्मिथ.

इसके अलावा वह 5 भारतीय खिलाड़ियों को भी अपने खेमे में करना चाहेगा. इन खिलाड़ियों में मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, सौरभ कुमार, मयंक मार्कण्डेय में से कुछ नाम उसकी रडार पर होंगे.

राजस्थान रॉयल्स रिटेन्ड प्लेयर लिस्ट
संजू सैमसन (C), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा.

राजस्थान रॉयल्स रिलीज प्लेयर लिस्ट
अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका.

। आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में इस लीग की टीमें अपने छोटे-छोटे समीकरणों को सुधारने की कोशिश करेंगी. इस कड़ी में पिछली बार फाइनलिस्ट राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी अपने उन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जो पिछले सीजन उसके लिए कारगर साबित नहीं हुए. अब वह 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली नीलामी में इन खिलाड़ियों के बदले कुछ नए चेहरों को अपनी टीम में लाने का जोर लगाती दिखेगी.
रॉयल्स इस नीलामी से अधिकतम 9 खिलाड़ियों को खरीद सकती है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी होंगे. हालांकि उसके पर्स में सिर्फ 13.2 करोड़ रुपये की राशि ही बची है. इसमें से वह अधिकतम पैसा अपने परखे हुए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर खर्च करने की कोशिश करेगी.

स्टोक्स उसके लिए आईपीएल में काफी अहम खिलाड़ी रहे हैं हालांकि पिछले सीजन वह चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. लेकिन अब वह वनडे फॉर्मेट से संन्यास के बाद टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में ही पूरी तरह फोकस कर रहे हैं.

इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में राजस्थान जिन नामों को टारगेट करेगा. उनमें सैम करन, सिकंदर रजा, कैमरन ग्रीन, लिटन दास, ओडियन स्मिथ.

इसके अलावा वह 5 भारतीय खिलाड़ियों को भी अपने खेमे में करना चाहेगा. इन खिलाड़ियों में मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, सौरभ कुमार, मयंक मार्कण्डेय में से कुछ नाम उसकी रडार पर होंगे.

राजस्थान रॉयल्स रिटेन्ड प्लेयर लिस्ट
संजू सैमसन (C), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा.

राजस्थान रॉयल्स रिलीज प्लेयर लिस्ट
अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका.

Exit mobile version