Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यपाल उइके ने की सौजन्य भेंट

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 21दिसंबर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मंगलवार को नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल सुश्री उइके ने उपराष्ट्रपति नियुक्त होने उपरांत अपनी पहली मुलाकात पर श्री धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनने की शुभकामनाएं दी और छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति को राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति लागू करने के संबंध में हुई प्रगति और नई शिक्षा नीति से जुड़े कुछ अध्यादेशों के अनुमोदन से भी अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने परस्पर एक- दूसरे का कुशलक्षेम जाना और स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिवादन किया।

Exit mobile version