Site icon Samagra Bharat News website

जयंती के मौके पर अटल जी की प्रतिमा लगाने को लेकर भाजपाई व कांग्रेसी भिड़े, आईएएस अधिकारी घायल

समग्र समाचार सेवा
रायपुर , 26 दिसंबर।छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्थित अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया। प्रतिमा के समर्थन और विरोध पर भाजपाई और कांग्रेसी कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी के दौरान आईएएस अधिकारी घायल हो गए। घटना के बाद तनाव को भारी पुलिस फोर्स लगानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। भिलाई के अटल उद्यान में अटल जयंती के मौके पर भाजपा समर्थक प्रतिमा को स्थापित करने पहुंचे थे।

बताया गया कि दुर्ग सांसद विजय बघेल, जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद थे तभी प्रतिमा लगाए जाने को लेकर कांग्रेस पार्षद के साथ कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में आ गए। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच जबरदस्त बवाल शुरू हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई है। इस झड़प में IPS प्रभात कुमार को भी चोटें पहुंची हैं।

Exit mobile version