Site icon Samagra Bharat News website

सीएम शिवराज आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नयी दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान प्रधानमंत्री को राज्य में क्रियान्वित केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को जनवरी 2023 में दूसरे सप्ताह में इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन और जी 20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों से भी अवगत कराएंगे। इस दौरान मोदी चौहान को मार्गदर्शन भी दे सकते हैं।

सूत्रों ने कहा कि चौहान राज्य में जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों, योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति के बारे में भी मोदी को जानकारी देंगे।

Exit mobile version