Site icon Samagra Bharat News website

सड़क हादसे में घायल हुए पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी, बेटे और बहू को भी लगी चोट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. हादसे के समय प्रह्लाद मोदी का परिवार भी उनके साथ था. यह हादसा कर्नाटक के मैसुरु के पास हुआ. पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के वक्त चालक के अलावा प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और एक बच्चा कार में था. बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं और उन्हें JJS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि चोटें ‘मामूली’ बताई जा रही हैं. यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ. ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई. सूत्रों ने बताया कि मैसुरु पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया.

Exit mobile version