समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28दिसंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडम और मुलुगू जिलों का दौरा करेंगी। बोल्लाराम में दक्षिण भारत के प्रवास पर गईं राष्ट्रपति आज भद्राचलम के श्री सीतारामास्वामी मंदिर और मुलुगू के विश्व प्रसिद्ध रमप्पा मंदिर जाएंगी। वे सुबह भद्राचलम में सम्मक्का सारालम्मा जनजाति पुजारी सम्मेलन का उदघाटन करेंगी। वे तेलंगाना के कोमारम भीम आसिफाबाद जिले में जनजातीय मंत्रालय के एकलव्य मॉडल के दो आवासीय विद्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उदघाटन करेंगी। राष्ट्रपति केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के अंतर्गत रमप्पा मंदिर में पर्यटन की आधारभूत संरचना के विकास की आधारशिला भी रखेंगी।
आज तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडम और मुलुगू जिलों का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

