Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के अवसर पर नमन किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के अवसर पर नमन किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः
“मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शीश नवाता हूं तथा मानवता की सेवा में उनके योगदान का स्मरण करता हूं। उनका अद्वितीय साहस सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।”

Exit mobile version