Site icon Samagra Bharat News website

2023 में साल के पहले दिन अपने पर्स में रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31दिसंबर।साल 2022 खत्म होने वाला है और नया साल 2023 दस्तक देने के बिल्कुल तैयार है. हर तरफ नए साल के जश्न की तैयारियां चल रही हैं और सभी लोग यही कामना कर रहे हैं कि आने वाला नया साल खुशियों से भरपूर हो. वैसे तो जीवन में उतार-चढ़ाव आना आम बात है लेकिन कई बार आपको बहुत मेहनत के बाद भी धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आप चाहते हैं कि नए साल में आपको किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े तो साल के पहले दिन अपने पर्स में कुछ चीजें जरूर रखें.

पीपल का पत्ता
नए साल से एक दिन पहले पीपल के पत्ते को किसी भी शुभ मुहूर्त में अपने पर्स में रख दें. इससे पूरे साल आपको कंगाली का सामना नहीं करना पड़ेगा. पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास होता है साथ ही माता लक्ष्मी भी पीपल के पत्ते में वास करती हैं.

चावल
नए साल से एक दिन पहले चावल के दानों को अपने पर्स में रखने से पूरे साल आपके धन में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी. माता लक्ष्मी जी आपके घर में नित्य निवास करेंगी और पूरे साल आपके घर में जमकर पैसों की बारिश हो सकती है और आपके घर से गरीबी दूर चली जाएगी.

कौड़ियां
नए साल के पहले दिन पर्स में सी सैल और कौड़ी जरूर रखें, दरअसल कौड़ियों को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा भी कौड़ियों को तिजोरी में रखने से लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है.

कमल के बीज
नए साल के पहले दिन पर्स में किसी लाल कपड़े में कमल के बीजों को रखना चाहिए. इन्हें पर्स में रखना बेहद शुभ माना जाता है. धर्म शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान होती हैं. इसलिए पर्स में कमल के बीज को रखने से आपके पर्स में धन आपके पास काफी समय तक टिकता है.

Exit mobile version